नैनीताल। सरियाताल के प्रधान हरगोविंद रावत ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना से मुलाकात कर ज्योलीकोट-सरियाताल मोटर मार्ग के बलियानाले में प्रस्तावित पुल, ग्राम सरियाताल से सातताल तक मोटर मार्ग का निर्माण, बलियानाले कॉजवे के दूसरे छोर के शेष भाग में टाइल लगवाने, गड्ढों पर पैचिंग करने, क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण, ज्योलीकोट बस स्टेशन डाक-बंगला मोटर मार्ग चौराहे पर लगी टाइल के आगे शेष भाग में सीसी और नाली कार्य को लेकर वार्ता की। ईई ने शीघ्र कार्य करवाने का आश्वासन दिया।