भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शनिवार को कक्षा 8 के छात्र सुंदर बोरा और छात्रा डंपी चुलगांई के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने सम्मानित किया। टीम लीडर शिक्षिका प्रियंका का भी उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उमा जोशी, मिथिलेश, प्रियंका, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।