भीमताल (नैनीताल)। सरस्वती पब्लिक स्कूल निशौला भीमताल के तीन छात्र-छात्राओं ने कक्षा छह के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की है। विद्यालय के प्रियांशी फुलारा, लक्षिता मेहरा और कृष्णा सिंह ने परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के निदेशक हरीश चंद्र सिंह रौतेला, प्रधानाचार्या गीता रौतेला आदि ने खुशी जाहिर बच्चों को बधाई दी है।