फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईएमपीसीएल फैक्टरी को निजी हाथों में देने पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

Wed, 09 Oct 2024 06:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। आयुष मंत्रालय की एक मात्र फैक्टरी आईएमपीसीएल के निजीकरण को रोकने को लेकर एक्स पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पोस्ट किया। प्रियंका गांधी के पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता भी सक्रिय हो गए हैं। रामनगर में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर नेता प्रतिपक्ष ने आंदोलन करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वर्ष 1978 से स्थापित आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली आईएमपीसीएल फैक्टरी को सरकार निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है जबकि यह फैक्टरी लगातार लाभ में है। स्थानीय लोगों के रोजगार को देखते हुए इस फैक्ट्री को स्थापित किया गया था। वर्तमान में फैक्टरी में 500 लोग कार्यरत हैं। इस मामले को कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाया गया है, जिसका संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशलसाइट एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बेरोजगार होने वाले ग्रामीणों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।
आर्य ने कहा कि इस मामले को लेकर अब कांग्रेस आंदोलन करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विकासनगर में भी सरकार 140 एकड़ भूमि को भी निजी हाथों में दे रही है। सरकार लगातार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। ऐसे में 21 अक्तूबर को कमिश्नरी कूच की जाएगी। इस दौरान खटीमा विधायक व उपनेना प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश, जसपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार विधायक वीरेंद्र जाती, पूर्व विधायक रंजीत रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें