फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम- नई दिल्ली के बीच चल सकती निजी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम-नई दिल्ली के बीच निजी ट्रेन चल सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में अभी प्रस्ताव है। काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए संपर्क क्रांति, शताब्दी और रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन सामान्य दिनों (अभी संचालन बंद है) में किया जाता है। कई बार यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण के लिए परेशानी होती है। अब इस रूट पर प्राइवेट आपरेटर के जरिए निजी ट्रेन के संचालन की संभावना है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम-नई दिल्ली रूट पर निजी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। यह अतिरिक्त ट्रेन होगी। इससे रेलवे की व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। प्राइवेट ऑपरेटर आने से बेहतर तकनीक भी आएगी। वे कोच आदि का निर्माण करेंगे तो रोजगार की संभावना बढ़ेगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय का कहना है सामान्य दिनों में काठगोदाम से तीन ट्रेनों का संचालन होता है, एक निजी ट्रेन के चलाने का प्रस्ताव है। वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बारे में फैसला रेलवे बोर्ड को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें