फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निजी विद्यालय टीसी देने में कर रहे आनाकानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के निजी विद्यालय बच्चों को स्कूल छोड़ने पर टीसी देने में आनाकानी कर रहे हैं। अभिभावक कमिश्नर से लेकर बीईओ तक शिकायत कर रहे हैं। ताजा मामला गौलापार क्षेत्र के एक स्कूल का है। यहां दो बहनों को स्कूल से टीसी नहीं दी जा रही है। अभिभावक ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की है। दूसरा मामला सुभाषनगर के स्कूल का है। बच्चे ने यहां कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा। अब स्कूल बदलने पर टीसी नहीं दी जा रही है। शहर के कई अभिभावक रोजाना ऐसी शिकायतें कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीसी मांगने पर स्कूल अतिरिक्त फीस जमा करने को कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें