हल्द्वानी।नए साल का पहला दिन जेल के अंदर भी खुशी का माहौल रहा। कैदियों ने दोपहर में नए साल का जश्न मनाया। एक दूसरे को बधाई दी। हालांकि जेल में मुलाकातियों की संख्या कम ही दिखी। अन्य दिनों में जहां 200 से 300 लोग अपने जानने वालों से मिलने आते थे वही बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में यह संख्या 30 से 40 प्रतिशत कम रही। दोपहर बाद भी यही स्थिति थी। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि दोपहर में हल्का कार्यक्रम हुआ था। कुछ कैदियों ने जेल प्रशासन की देखरेख में संक्षिप्त नृत्य व गीत का कार्यक्रम किया।