फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रधानमंत्री की सौगात, एस्ट्रो टर्फ में युवा कर सकेंगे राष्ट्रीय खेल की तैयारी

Fri, 13 Oct 2023 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतिकात्मक 
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ दौरे में कुमाऊं के पहले एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान का शिलान्यास किया है। 18.61 करोड़ की लागत से गौलापार स्टेडियम में यह मैदान बनना है। इससे कुमाऊं के युवाओं को राष्ट्रीय खेल हॉकी की प्रैक्टिस करने में मदद मिलेगी। अब तक यहां के युवा घास के मैदान में प्रैक्टिस करते थे जबकि राष्ट्रीय और अंंतरराष्ट्रीय स्तर पर एस्ट्रो टर्फ पर मैच खेले जाते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल देहरादून और हरिद्वार में ही एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान हैं। अब हल्द्वानी में भी कृत्रिम घास का मैदान बनने जा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की खेल इकाई ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। गौलापार स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 91.4 मीटर लंबाई और 55 मीटर चौड़ाई का कृत्रिम घास का मुख्य मैदान बनेगा। 50 मीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा प्रैक्ट्रिस टर्फ मैदान भी बनेगा। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्थाएं भी जुटाई जाएंगी। संवाद

कोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात दी है। गौलापार स्टेडियम में 18.61 करोड़ की लागत से एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा। इससे हॉकी खिलाड़ियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन

- राशिका सिद्दीकी, सहायक खेल निदेशक।

कोट
टर्फ मैदान बनने से हॉकी खिलाड़ियों को मानक के हिसाब से प्रशिक्षण मिल सकेगा। हॉकी में युवाओं की प्रतिभागिता बढ़ेगी। खिलाड़ियों की प्रदर्शन क्षमता में सुधार होगा। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी।
-वरुण बेलवाल, हॉकी कोच, उपक्रीड़ा अधिकारी।

कोट
हल्द्वानी में टर्फ मैदान बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हैं। यहां प्रशिक्षण लेकर युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप हल्द्वानी में लगाए जा सकेंगे।
-नरेंद्र सिंह बाफिला, महासचिव, हॉकी उत्तराखंड

कोट
एस्ट्रो टर्फ बनने से स्कूल, कॉलेज के छात्रों के साथ ही सब जूनियर से सीनियर वर्ग तक के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। घास के मैदान में प्रैक्टिस करने से परफेक्शन नहीं आता। एस्ट्रो टर्फ में प्रशिक्षण लेने से खिलाड़ियों की प्रदर्शन दक्षता बढ़ेगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें