फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जहूर आलम को राष्ट्रपति ने दिया संगीत नाटक अकादमी सम्मान

Thu, 07 Mar 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल निवासी प्रसिद्ध रंगकर्मी और युगमंच के निर्देशक जहूर आलम को संगीत नाटक अकादमी सम्मान से नवाजा। उन्हें अंगवस्त्र, ताम्र पत्र एवं एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की गई।
विज्ञापन


नाट्य विधा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए सम्मान प्राप्त करने वाले जहूर आलम ने बताया कि वह इसे बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं। सम्मान के बाद इस क्षेत्र में और कार्य किया जाएगा। कहा कि कुमाऊं में कार्य के लिए कुमाऊंनी को सम्मान से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। जहूर आलम बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटेंगे। उन्हें सम्मान मिलने पर नगर और क्षेत्र के रंगकर्मियों ने खुशी जताई है। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, संस्कृति सचिव गोविंद मोहन, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष संध्या पुरेचा आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें