फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएचसी के डॉक्टरों को केदारनाथ भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल के डॉक्टरों को अगले महीने चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ ड्यूटी पर भेजने की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों की ड्यूटी केदारनाथ में लगने से भीमताल सीएचसी में मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। इससे मरीजों को इलाज के लिए हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ेगी। सीएचसी में पहले से ही डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की ड्यूटी केदारनाथ धाम में लगाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने सीएचसी के डॉक्टरों की ड्यूटी यात्रा में नहीं लगाने की मांग की है। भीमताल सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि अस्पताल में पहले से डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की सूचना है। बताया कि उच्चाधिकारियों को डॉक्टरों की कमी से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें