रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए और फिजिकल एजुकेशन पाठ्यक्रम शुरू करने योजना बनाई गई है। प्राचार्य ने इन पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही यहां पाठ्यक्रमों के अंतर्गत शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।
रामनगर के पीएनजी पीजी महाविद्यालय में मौजूदा समय में रोजगारपरक शिक्षा के पाठ्यक्रम नहीं है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को अन्य शहरों या प्राइवेट कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। इसे देखते हुए प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने रामनगर में बीबीए, बीसीए और फिजिकल एजुकेशन पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव कुमाऊं विवि को भेज है। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों को प्रबंधन, कंप्यूटर शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे।