रामनगर। 25 जुलाई को जिम कॉर्बेट की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्बेट पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि रिजार्ट, वन विभाग के कार्यालय, स्कूल समेत 20 से अधिक स्थानों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। एक साथ जिम कार्बेट की जीवनी पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। ढिकुली, कालाढूंगी में इस साल भी कार्यक्रम होंगे। पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बर्ड वॉचिंग व नेचर ट्रेल समेत अन्य स्थानों पर स्कूली बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा। संवाद