फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, सीडीओ ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

Fri, 20 Mar 2026 10:49 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को प्रस्तावित जनसभा के लिए एमबी इंटर कॉलेज मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। सीडीओ ने सहकारी बैंक सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं।

बृहस्पतिवार को सीडीओ अरविंद पांडेय ने सहकारी बैंक सभागार में बैठक कर रक्षा मंत्री की जनसभा के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांची।

शुक्रवार तक कार्यक्रम स्थल पर लगने वाले स्टाॅलों का प्रदर्शन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल आदि थे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने भी आयोजन स्थल का भ्रमण कर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें