नैनीताल। शिल्पकार सभा की बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को भव्य रूप देने के लिए चर्चा की गई। अध्यक्ष रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व कार्यक्रमों के अनुभवों के आधार पर सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। यहां निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मार्च को कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक का संचालन महामंत्री राजेश लाल ने किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार गोरखा, संजय कुमार, सुरेश चंद्र, इंदर कुमार, महेश चंद्र, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।