रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के प्रसिद्ध ढिकाला जोन में पर्यटक जल्द ही वॉच टावर से प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां दो वॉच टावर तैयार किए गए हैं। वॉच टावर से पर्यटक लगभग दो वर्ग किलोमीटर तक जंगल को देख सकेंगे। इसके लिए पार्क प्रशासन ने ढिकाला के चौड़ स्थित दो वॉच टावरों के नवीनीकरण कर सोलर फैंसिंग आदि का कार्य कराया है। पार्क उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि वॉच टावर को पर्यटकों के लिए शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही वॉच टावर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।