फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्रद्धालुओं के लिए मालपुओं का प्रसाद बनना शुरू

Tue, 13 Jun 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कैंची मेले को लेकर लगने लगा गेट। संवाद
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में 15 जून को स्थापना दिवस को लेकर सोमवार से मालपुओं का प्रसाद बनना शुरू हो गया है। मथुरा से आए कारीगरों ने प्रसाद बनाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं मंदिर में बाबा के भक्तों की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ लगातार जारी है।
विज्ञापन

14 को मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा और 15 जून की सुबह पूजा-अर्चना के बाद बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। बाबा के प्रति आस्था रखने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचने लगे हैं।
वहीं जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से मेले को सफल बनाने के लिए पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली और शौचालय को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 15 जून को इस बार कैंची धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर पुलिस की ओर से कैंची और भवाली में जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि कैंची में जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक बिनोद जोशी ने बताया कि मालपुए बनने शुरू हो गए हैं। प्रशासन की ओर से अपनी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें