रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रोगात्मक परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई। अब बोर्ड अधिकारी लिखित परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए 215252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 112266 हाईस्कूल जबकि 102986 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गई। सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 21 फरवरी से बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी।