फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रेमचंद कांडपाल अध्यक्ष पूरन पंत मंत्री बने

Mon, 28 Oct 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग (नैनीताल)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को निजी बैंक्वेट हॉल में हुई। नई ब्लॉक कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में 221 शिक्षकों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। चुनाव अधिकारी अशीष बिष्ट और सुभाष जुयाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद कांडपाल को 142 और कमल गिन्ती को 78 मत मिले। मंत्री पद पर पूरन पंत को 118 जबकि प्रकाश चंद्र को 103 मत, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश बधानी को 152 जबकि कनक भट्ट को 68 मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रिवेणी को 100 और बृजमोहन को 121 मत मिले। इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर पूरन चंद्र जोशी को 96 जबकि नरेंद्र को 125 मत मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें