फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रेमचंद और शहीद ऊधमसिंह को किया याद

Fri, 31 Jul 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रेमचंद की 146वीं जयंती और क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह के 86वें शहादत दिवस पर रामनगर के कई विद्यालयों में दोनों महापुरुषों को याद किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज ढेला पवलगढ़, भलोन और गुरुनानक पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद के साहित्य और ऊधमसिंह के क्रांतिकारी जीवन पर विचार रखे। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नवेंदु मठपाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, कहानी और उपन्यास का सार सुनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित चित्र बनाए और कहानियां सुनाईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रेमचंद साहित्य उपहार में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें