हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग का कोविड की प्रिकॉशनरी डोज लगाने का दो दिवसीय महाअभियान सोमवार से शुरू हो गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि जिले में 19 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 1152 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें 1072 को कोविशील्ड और 80 लोगों कोवैक्सीन लगाई गई है। बताया कि अब केवल 2800 वैक्सीन ही बची है।