फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

Mon, 13 May 2024 06:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बस अड्डे पर काशीपुर डिपो के परिचालक के रूप में तैनात पीआरडी जवान के साथ रविवार को मारपीट की गई। उन्होंने रामनगर डिपो में तैनात कर्मचारियों पर गाली गलौच का आरोप लगाया है। एआरएम से मामले की लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पीआरडी जवान सतपाल सिंह ने बताया कि वह काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए- 4261 में परिचालक है। दस मई को वह दोपहर 2:45 बजे रामनगर से दिल्ली की सवारी भर रहा था। तभी रामनगर डिपो के परिचालक ने छह मिनट में जाने को कहा। इस बीच रामनगर डिपो में तैनात दो कर्मचारी आए और अभद्रता करने लगे। इनमें से एक कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि दोनों नशे में थे। इस मामले में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी काशीपुर को लिखित शिकायत की है। दूसरी ओर, रामनगर डिपो के एआरएम आनंद प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें