फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्रज्ञान 2.0 मैनेजमेंट फेस्ट का समापन

Fri, 01 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (वि)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी कैंपस में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और कॉमर्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रज्ञान 2.0 फेस्ट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने उद्घाटन सत्र में छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देकर बेहतर नेतृत्वकर्ता बनने में सहायक होते हैं। मुख्य आकर्षण द भारत ब्लूप्रिंट’ था जिसका विषय आधार से संभावनाओं तक: ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया था। स्टारस्ट्रक, बीट फ्यूजन और लोगो मेनिया जैसी कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। विभागाध्यक्ष डॉ. पवनदीप सिंह, समन्वयक डॉ. उदित पांडे और मृणालिनी कक्कड़ ने कार्यक्रम में योगदान दिया। छात्र समन्वयक तरमन कौर बुमराह, सृष्टि भट्ट, आमना आदिल, दिव्या धपोला और यश बोरा के प्रयासों से कार्यक्रम यादगार रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें