फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में की तालाबंदी

विज्ञापन
कोटाबाग ब्लॉक में धरना देते प्रधान। संवाद - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
हल्द्वानी/भीमताल/बेतालघाट/रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। मनरेगा योजना, केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी की और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रधानों ने चेतावनी दी कि अब भी उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त का पैसा समय से नहीं आनेए मनरेगा के अधूरे कार्य समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराज प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की। आरोप लगाया कि एक ओर तो गांव में विकास का बजट समय से नहीं मिल रहा वहीं दूसरी ओर प्रधानों के लिए पूर्व में की गई घोषणाओं पर भी अमल नहीं हो रहा है। सीएम ने पिछले साल रुद्रपुर में हुए एक कार्यक्त्रस्म में कोरोना राहत की घोषणा की थी लेकिन अभी तक प्रधानों को यह इसका लाभ नहीं मिल सका है। इसके अलावा प्रधानों ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 29 विषय लागू नहीं करने पर भी रोष जताया। उन्होंने पंचायतों में नेटवर्क की समस्या दूर करनेए पंचायतों में राज्य और केंद्र वित्त का पैसा समय पर देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ के माध्यम से पंचायती राज अधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
भीमताल ब्लॉक के प्रधानों ने कहा कि सरकार और शासन.प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से उक्त समस्याओं को दूर कर प्रधानों की मांगों को पूरा करने को कहा। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या, राधा कुल्याल, जया बोहरा, लीलावती पलड़िया, दिनेश आर्य, लक्ष्मण सिंह गंगोला, प्रेम मेहरा, विपिन जंतवाल, पूरन भट्ट, रेनू मेहरा, पूरन लाल आदि मौजूद रहे। ओखलकांडा ब्लॉक में भी प्रधान संगठन ने नाराजगी जाहिर करते हुए तालाबंदी की। यहां संगठन अध्यक्ष निर्मल मटियाली, मुकेश चंद्र, कमला भंडारी, राजीव कुमार, संजय बर्गली, शिव सिंह, गीता देवी, नंदी देवी, शिव सिंह मटियाली आदि मौजूद रहे। बेतालघाट ब्लॉक में प्रदेश सचिव शेखर दानी, अध्यक्ष मनोज पलड़िया, सरिता जोशी, गणेश तिवारी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, सुशीला, कैलाश पंत, प्रताप चंद्र आदि मौजूद रहे। रामनगर में प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से दो दर्जन मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान प्रधान नवीन चंद्र सती, इमरान खान, भगवती जोशी, सुनीता घुघत्याल, रेखा देवी, संजय कुमार, अनिल कुमार, भुवनेश्वरी आर्य, सुनीता कनोजिया, हेमा बिष्ट, राहुल डंगवाल, हाजी शक़ील अहमद अंसारी, राशिद उर्फ बब्बू, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटाबाग विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी प्रधानों ने प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी के नेतृत्व में तालाबंदी की। इस दौरान मदन बजवाल, दीपचंद्र तिवारी, विनोद चंद्र बुधलाकोटी, रमेश राम, कृपाल नेगी, गिरीश चंद्र, मदन बधानी, चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, अनिल चन्याल आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इनसेट
मनरेगा में कटौती ग्राम पंचायतों के साथ धोखा रू बिष्ट
भीमताल। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि मनरेगा योजना का बजट 73 हजार करोड़ से 60 हजार करोड़ रुपये करना ग्राम पंचायतों और मनरेगा से जुड़े लोगों के साथ धोखा है। बिष्ट ने कहा कि ग्राम पंचायत में मनरेगा से ग्रामीण अपने गोशाला, मुर्गीबाड़ा, बकरीबाड़ास पेयजल टैंक, खेतों की दीवार का काम लेते थे। लेकिन बजट कम करने से मनरेगा के विकास कार्यों पर असर पड़ेगा।
प्रधानों ने बताई बजट समय पर न मिलने से हो रही समस्या
-15वें वित्त का पैसा रुक.रुक के आ रहा हैए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यही हाल राज्य वित्त का भी है। उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया।
-सीमा पाठक, प्रदेश सचिव प्रधान संगठन।
- कार्यकाल में डेढ़ से दो साल बचे हैं। राज्य सरकार नए नए नियम लागू कर रही है। मनरेगा में भी ऑनलाइन उपस्थिति कर दी गई है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

- कमलेश दुर्गापाल, प्रधान नया गांव, चोरगलिया।

रामनगर ब्लॉक ऑफिस में तालाबंदी करते प्रधान।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें