नैनीताल। डीएसबी परिसर के ओल्ड आर्ट्स सभागार में भाषण प्रतियोगिता में 50 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्राची जोशी ने पहला, सुकृति कोहली ने दूसरा और तुषार चंद्र ने तीसरा स्थान पाया। विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय के निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं में प्रतिस्पर्धा जागृत करना एक बेहतर पहल है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उप निदेशक युवा कार्यक्रम डॉल्वी तेवतिया ने विकसित भारत 2047 में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।