नैनीताल। ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन एवं एसएसजीके की ओर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित इंटर स्कूल क्रॉस सिल्वर (डायमंड जुबली-60 वर्ष की उत्कृष्टता) प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओवरआल तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की पांच दौड़ श्रेणियों में विद्यालय के धावक यशराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा विद्यार्थियों ने जिस अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना का परिचय दिया है वह सराहनीय है। संवाद