शुक्रवार को विद्युत मेंटीनेंस का कार्य किया गया।
रामनगर। हल्द्वानी के ग्राम कमलुवागांजा में स्थित 220 केवी विद्युत उपसंस्थान परिसर में शनिवार को अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33 केवी कालाढूंगी, 33 केवी बैलपड़ाव, 33 केवी कोटाबाग उपसंस्थानों से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पूर्णत: बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने इस समय अवधि में सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।