फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: लाइन की मरम्मत के लिए सात घंटे गुल रही डीएम कार्यालय और राजभवन की बिजली, छह दिन और चलेगा कार्य

Mon, 11 May 2026 10:15 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल में बिजली की लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पर्यटन सीजन को देखते हुए कुछ कार्य फिलहाल टाल दिए गए।
विज्ञापन
बिजली संकट। - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में ऊर्जा निगम की ओर से इन दिनों किए जा रहे बिजली की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को डीएम कार्यालय, लॉन्ग व्यू, राजभवन, अयारपाटा के कुछ क्षेत्र समेत प्रशासनिक अकादमी व शेरवानी क्षेत्र में बिजली की मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रही।

रविवार को जू मार्ग, स्टोनले, मेविला कंपाउंड की लाइन का मरम्मत कार्य प्रस्तावित था। वीकेंड पर्यटन सीजन के चलते होटल एसोसिएशन के अनुरोध के क्रम में इसे फिलहाल स्थगित किया गया। इन क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली लाइन मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

सोमवार को बिड़ला परिक्षेत्र समेत इससे लगे स्नोव्यू आदि में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि शहर में लगभग छह दिन मरम्मत कार्य होना है जिसकी शुरुआत शनिवार को हो चुकी है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें