गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के दडमाड़ी में विद्युत लाइन शिफ्ट करने के चलते बृहस्पतिवार को सिल्टोना, गजार और दडमाड़ी में विद्युत आपूर्ति ठप रही। गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लाइन शिफ्ट करने का काम पूरा हो चुका है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।