नैनीताल। चिड़ियाघर मार्ग पर हुए गड्ढे लोक निर्माण विभाग ने ठीक करवा दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को शहर की 63 आंतरिक मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए 19.56 करोड़ रुपये का बजट मिला था। वर्ष 2024 अप्रैल में चिड़ियाघर मार्ग पर डामरीकरण किया गया था लेकिन यहां फिर से गड्ढे दिखाई देने लगे। लोनिवि के एई तुला राम टम्टा ने बताया कि निविदा की शर्ताें में हुए अनुबंध के तहत ठेकेदार ने गड्ढे भरवा दिए हैं।