हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर शनिवार को डाकघर खुले रहे। इस दौरान कुछ ही लोग जरूर काम के लिए पहुंचे लेकिन तकनीकी खामी के कारण उन्हें भी निराश लौटना पड़ा। रविवार (आज) को हल्द्वानी प्रधान डाकघर और काठगोदाम उपडाकघर खुले रहेंगे। सॉफ्टवेयर अपडेशन के बाद से डाकघरों में सर्वर लोगों और कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। इससे रोजाना ग्राहकों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी डाकघर खोलने का निर्णय लिया था लेकिन शनिवार सुबह 10:45 मिनट तक काम हो पाया। इसके बाद सर्वर के ठप होने से कामकाज बाधित रहा। इस दौरान लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।