फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरखाल गांव की जनसंख्या का होगा सर्वे : डीएम

Sun, 29 Sep 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। डीएम ने रामनगर के आपदा प्रभावित सुंदरखाल क्षेत्र, निर्माणाधीन गोशाला, वार्ड-5, बंबाघेर और रामनगर बाजार में व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान डीएम ने जन संवाद किया और जनता की समस्याओं का हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम वंदना सिंह ने सुंदरखाल में दैवी आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद डीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने वास्तविक जनसंख्या जानने के लिए डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिए जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई।
डीएम ने बताया कि सुंदरखाल क्षेत्र का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। फैसला आने से पहले सुंदरखाल की वास्तविकता का सर्वे कराया जाएगा ताकि भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने पूछड़ी में 1,46,00,000 की लागत से निर्माणाधीन गोशाला, भूसा स्टोर आदि के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। देर शाम को डीएम न रामनगर के वार्ड पांच और बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निस्तारण के आदेश संबंतिध अधिकारियों को दिए।
स्थानीय लोगों ने लखनपुर से कोसी बैराज को खोलने की बात रखी जिस पर डीएम ने ईओ को फुटपाथ चिह्नित करते हुए पिलर लगाकर बेरीकेडिंग की बात कही।
इस दौरान एसडीएम राहुल शाह, डीएफओ दिगांथ नायक, ईई लोनिवि रवींद्र कुमार, एआरटीओ संदीप वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें