हल्द्वानी। दीपावली के लिए महिलाओं की बनाई कपड़ों की माला, फुल,और सजावटी सामान की बाजारों में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इसमें कपड़े की फूलनुमा झालर, कपड़े की फूल पहली पसंद बने हुए हैं। दुकानदार कमला का कहना है कि यह पहल न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी है बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और रोजगार के नए अवसर भी लेकर आई है। उन्होंने महिला समूहों से समान खरीदार बाजार में दुकान लगाई है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।