रामनगर। रामनगर क्रय-विक्रय समिति सहकारी समिति के चुनावों में पूजा रावत ने शानदार जीत हासिल की है। वह समिति की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं। सोमवार को पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, भाजपा नेता राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा, घनश्याम शर्मा, बलदेव रावत, भूपेंद्र खाती, वीरेंद्र रावत आदि ने उन्हें बधाई दी है।