हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पंजाबी करवा चौथ उत्सव आयोजित किया गया। इसमें पूजा बग्गा को क्वीन ऑफ द इवनिंग चुना गया। रश्मि राजपाल को बेस्ट ड्रेस्ड लेडी, नीतू साहनी को स्मार्ट लेडी ऑफ द इवनिंग, एकता वर्मा को बेस्ट रैंप वॉक, ज्योति गिरधर को बेस्ट हेयरस्टाइल, हीना सडाना को पंजाबी पटोला, इदिक्षा अरोड़ा को फैशनिस्टा ऑफ द डे, रूबी साहनी को मोस्ट एंथुजियास्टिक लेडी, भूमिका बांगा को बैंगल क्वीन, अर्चना गुलाटी को बेस्ट करवाचौथ लुक और आकांक्षा सूरी को मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी का खिताब दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मनमीत कौर, डॉ. स्वाति सिंघल और डॉ. श्रुति जोशी शामिल रहीं। इस दौरान महिलाएं वैशाली के गीतों पर जमकर थिरकीं। क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, महामंत्री ऐमा साहनी, संरक्षक रश्मि राजपाल ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल, प्रियंका भट्ट व सोनाली क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं।