फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लेकर भाजपा की सदस्यता की शर्त पर छोड़ देती है किच्छा पुलिस

विज्ञापन
विधायक तिलकराज बेहड़। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पुलिस आम आदमी को हिरासत में लेती है फिर भाजपा की सदस्यता लेने की शर्त पर छोड़ा जाता है। नगर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अपराधियों ने नगर में आतंक मचा रखा है। इसके विरोध में वे 15 नवंबर को एसएसपी कार्यालय में धरना देंगे। चेतावनी दी कि यदि पुलिस का रवैया ना बदला तो देहरादून में मुख्यमंत्री के आवास पर भी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में विधायक बेहड़ ने कहा कि कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब पुलिस आम आदमी को हिरासत में लेती है फिर रिहाई के लिए भाजपा की सदस्यता लेने की शर्त रख दी जाती है। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं।
कहा कि कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। कई लोगों से मारपीट के नाम बताते हुए बेहड़ ने कहा कि यह किच्छा व पुलिस के लिए शर्मनाक है, एसएसपी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसएसपी कार्यालय पर धरने से यदि व्यवस्था नहीं बदली तो वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित आवास के बाहर भी धरना देंगे। वहां कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, गुड्डू तिवारी, ओमप्रकाश दूआ, सभासद मो. आरिफ, निर्मल सिंह हंसपाल आदि थे।
विज्ञापन

विधायक ने की सीएम से बात
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ नेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर उन्हें नगर की बदहाल कानून व्यवस्था की जानकारी दी। बेहड़ ने सीएम को बताया कि आए दिन गुंडे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। आम जनता के मन में भय का माहौल बना हुआ है। सीएम धामी ने विधायक तिलकराज बेहड़ को व्यवस्था ठीक करवाने का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें