हल्द्वानी। बनभूलपुरा के बाद बिजनौर जिले के नजीबाबाद जमात से आए तीन जमातियों को टीपी नगर पुलिस ने शुक्रवार को टांडा जंगल के भूडा खत्ते से पकड़ लिया। तीनों जमातियों को एफटीआई सिथत क्वारंटीन के लिए रखा गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि टीपी नगर चौकी प्रभारी राहुल राठी संदिग्धों की सूचना पर पुलिस टांडा जंगल के खत्ते में गए। यहां पर पुलिस टीम को तीन जमाती मिले। पूछताछ में पता चला कि ये लोग बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में गए हुए थे। तीनों लोग बीते माह 20 से 28 मार्च तक नजीबाबाद मे जमात के साथ ठहरे थे। 28 तारीख को ये लोग वहां से टांडा जंगल स्थित अपने घर भूडा खत्ता मे आकर रहने लगे, लेकिन तीनों ने किसी को जानकारी नहीं दी कि वे जमात में शामिल होने के लिए गए थे । प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस टीम उनको लेकर एफटीआई स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर दिया है। बता दें कि इसके पहले बनभूल पुरा में पांच जमाते आकर ठहरी थी पांचों जमातो के 63 लोगों को भी क्वारंटीन केंद्र बाघ जाला मे रखा गया है।