रामनगर। पंचायत चुनाव की आचार संहिता के दौरान 188 लोगों ने अब तक हथियार जमा नहीं कराए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस जल्द ही नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में 452 लाइसेंसी हथियारधारक हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अब तक 264 लोगों ने ही कोतवाली में हथियार जमा कराए हैं। अन्य लोगों से भी हथियार जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जल्द ही हथियार जमा नहीं किए गए तो इनके खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। संवाद