फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर : एसएसपी

Fri, 29 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बकरीद और पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हर वर्ष टांडा, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बनभूलपुरा और दड़ियाल समेत विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले संदिग्ध और उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस ने शहर व आस पास के क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें