नैनीताल। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 चालकों के खिलाफ पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाना गंभीर हादसों का मुख्य कारण बनता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।