गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए खैरना पुलिस ने सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक भारी वाहनों को रोके रखा। पुलिस ने रानीखेत और अल्मोड़ा की तरफ से हल्द्वानी को जाने वाले सभी भारी वाहनों को खैरना में सड़क किनारे रोक दिया था। एसआई रमेश पंत ने बताया कि शाम छह बजे बाद श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य होने के साथ भारी वाहनों को बारी-बारी से हल्द्वानी की तरफ भेजा गया। संवाद