फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेल्फी लेते समय नैनीझील में गिरी महिला पर्यटक को पुलिस ने बचाया

Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सोमवार की देर रात सेल्फी लेते समय नैनीझील में गिरी महिला को पुलिस ने बचा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रात करीब 11:15 बजे मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास प्रयागराज (यूपी) निवासी एक महिला पर्यटक सेल्फी लेते समय रेलिंग से फिसलकर नैनीझील में गिर गई। घटनास्थल के पास पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार, आईआरबी के कांस्टेबल मनोहर सिंह और चीता मोबाइल ने नाविकों की सहायता से बचाव अभियान चलाया। टीम ने महिला को सुरक्षित झील से बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा जहां उसका उपचार किया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें