फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज के सामने से पुलिस ने हटाए ठेले, फूड वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के सामने देर रात तक लगने वाले ठेले और फूड वैन को पुलिस ने हटा दिया। सीओ को रोज शिकायत मिल रही थी कि यहां पर असामाजिक तत्व सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हुड़दंग मचाते हैं।
विज्ञापन

सीओ नितिन लोहनी के आदेश पर भोटिया पड़ाव पुलिस रविवार शाम एमबीपीजी कॉलेज के पास पहुंची। टीम ने मौके पर खड़े खाद्य पदार्थ के ठेले और फूड वैन को वहां से हटवा दिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों सहित कई लोगों ने शिकायत की थी कि यहां पर रात को युवक शराब पीकर हुडदंग मचाते हैं। कहा कि इस कारण कार्रवाई की गई है। अब यहां ठेले और फूड वैन को लगने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें