फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लापता छात्रों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Sun, 29 Nov 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगरकोट से एक व्यक्ति ने 112 के माध्यम से सूचना दी की उनका बेटा और गांव का एक लड़का दोनों स्कूल की तरफ न जाकर गरमपानी की ओर जा रहे हैं। दोनों छात्रों के गरमपानी की ओर आने की सूचना पर सीओ विनय सिंह के निर्देश पर दो टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर दोनों की खोजबीन की। भवाली के प्रभारी कोतवाल विजय कुमार और खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने गरमपानी में दोनों छात्रों को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को पुलिस चौकी बुलाकर बच्चों की काउंसलिंग कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि एक छात्र कक्षा सातवीं और दूसरा कक्षा आठवीं का विद्यार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें