फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के 30 लोगों को किया होम क्वारन्टीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमातियों के सम्पर्क में रहे बनभूलपुरा के 30 लोगों को पुलिस ने 14 दिन की क्वारन्टीन अवधि पूरी होने पर अब होम क्वारन्टीन किया है। अब तक उक्त सभी लोग बनभूलपुरा के विभिन्न क्वारन्टीन सेंटर में रखे गए थे। कुछ समय पूर्व बनभूलपुरा में कोरोना पॉजिटिव जमातियों के मिलने के बाद पुलिस ने उनके सम्पर्क में आये 30 लोगों को क्वारन्टीन सेंटर में रखा था। इसमें से 11 लोग अंजुमन मदरसे में दो बागजाला क्वारन्टीन सेंटर में और 17 एफटीआईआई के क्वारन्टीन सेंटर में रखे गए थे। 14 दिन की क्वारन्टीन अवधि पूरी होने के बाद 15 वे दिन सभी का दुबारा सैंपल लिया गया और 16 वे दिन सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को उन्हें होम क्वारन्टीन कर दिया गया है। इससे पूर्व भी पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न होटलों में क्वारन्टीन किये गए 40 लोगों को होम क्वारन्टीन किया था, ये सभी भी जमातियों के सम्पर्क में थे। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सभी लोग जमातियों के संपर्क में रहे थे। 14 दिन के बाद दुबारा सैंपल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद अब होम क्वारन्टीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें