फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची धाम: भीमताल-भवाली में पार्किंग के बाद शटल से भेजे गए श्रद्धालु, जाम मिली राहत; स्थानीय कारोबार प्रभावित

Sat, 17 Oct 2026 06:00 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

लंबे वीकेंड पर कैंची धाम के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया। श्रद्धालुओं को भीमताल-भवाली में पार्किंग के बाद शटल से भेजा गया, जिससे जाम से राहत मिली। टैक्सी-स्कूटी पर रोक रही। 
विज्ञापन
कैंची धाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे वीकेंड के चलते पुलिस ने कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान लागू किया है। ट्रैफिक प्लान के तहत शनिवार को कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भीमताल और भवाली में पार्किंग में खड़े कराने के बाद उन्हें शटल सेवा से कैंची धाम भेजा गया। शटल से श्रद्धालुओं को भेजने से शनिवार को कैंची धाम में जाम की समस्या कम देखने को मिली। साथ ही टैक्सी और स्कूटी वाहनों के संचालन पर भी पूरी रोक रही। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर बारी-बारी से दर्शन किए।

वहीं, पुलिस की ओर से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्ट होने से भीमताल, भवाली, गरमपानी और खैरना के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहा। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को ट्रैफिक प्लान लागू करते समय स्थानीय व्यापारियों के कारोबार का भी ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें