नैनीताल। प्राणी उद्यान मार्ग पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला दिया है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने जू रोड पर पार्क वाहनों का मुद्दा प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया। तल्लीताल एसओ के नेतृत्व में पुलिस ने मॉलरोड और जू रोड पर पार्क वाहनों को हटाने के लिए मुनादी कराकर कई वाहनों को सड़क किनारे से हटवाया। उसके बाद भी जो वाहन नहीं हटे तो उन पर कार्रवाई की। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि जू व मॉलरोड पर पार्क सात वाहन स्वामियों का चालान किया गया है।