फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस ने दी सफाई- आयोजकों के आपसी समन्वय से पैदा हुई भ्रम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवार को कांग्रेस की रैली से पहले हुए घटनाक्रम पर पुलिस ने सफाई दी है। देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित संदेश में कहा है कि आयोजकों के आपसी समन्वय एवं आवश्यक जानकारी कार्यकर्ताओं तक न पहुंचाने से असमंजस और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। श्रीरामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के लिए पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात की व्यापक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन और निराधार हैं। पुलिस का दायित्व निष्पक्ष रूप से कानून-व्यवस्था, यातायात एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। व्यक्तिगत टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देना पुलिस के कार्यक्षेत्र एवं आचार संहिता के अनुरूप नहीं है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था बनाने में लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें