फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: अधिवक्ता की मौत के मामले में हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, नहीं मिली तहरीर

Wed, 29 Apr 2026 09:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत के मामले में पुलिस आत्महत्या  मानकर जांच कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूरन सिंह भाकुनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत का मामला गहराता जा रहा है। एक ओर पुलिस उपलब्ध तथ्यों के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर मृतक के करीबी अधिवक्ताओं के बीच घटनास्थल के मौजूदा साक्ष्य से प्रकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

मंगलवार को तल्लीताल पुलिस की ओर से पार्किंग स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही बीते दिनों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक किन-किन स्थानों पर गया, किससे मिला और घटनाक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू क्या रहे। पुलिस मृतक के परिजनों और करीबियों से भी लगातार पूछताछ कर रही है जिससे मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके। हालांकि अधिवक्ता के परिजनों और जिला बार के अधिवक्ताओं की ओर से कोई ऐसी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। इस संबंध में एसओ मनोज नयाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मृतक की कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें