रामनगर। सीओ के नेेतृत्व में पुलिस ने सोमवार देर रात नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही भवानीगंज में शराब बिक्री के शक पर पुलिस ने दो लोगों को पुलिस एक्ट में चालान करने के साथ ही उनकी बाइक सीज कर दी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि सोमवार देर रात एमपी इंटर कालेज के खेल मैदान व कोटद्वार रोड के नॉरमल स्कूल के आसपास नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो युवकों को पकड़ 81 पुलिस एक्ट में 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उनकी बाइक सीज कर दी।