हल्द्वानी। बेस अस्पताल में इलाज के दौरान 13 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। पहचान न होने पर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और पहचान के प्रयास शुरू किए। तीन दिन बाद भी पुलिस परिजनों को तलाश नहीं कर पाई। सोमवार को पुलिस ने लावारिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस ने अज्ञात शव का दाह संस्कार कराया।